मेरा हमेशा से एक ही सपना रहा है कि विश्व की प्रत्येक जगह जो देखी जा सके मै देख सकूं | सभी शहरों की भीड़ और गाँवो की शांती को महसूस करूं | नदियों की कलकल और पहाड़ो के सौंदर्य का आनंद उठाऊँ | विश्व की सभ्यता को देखूं, बोली और भाषा को समझने की कोशिस करूं| विश्व में हो रही तमाम घटनाओ का साक्षी बन सकूं|